Full-Width Version (true/false)

All about personal requirement related posts and you can also visit on YouTube name is mstshams

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

आलू के फायदे और नुकसान – Potato Benefits and Side effects in Hindi




1.स्किन के लिए फायदेमंद---------->आलू स्किन स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है. यह दाग-धब्बे को दूर करने में मदद कर सकता है. इसमें कोलेजन होता है, जिसे स्किन का सपॉर्ट सिस्टम माना जाता है. साथ ही इसमें विटमिन सी भी होता है जो स्किन के लिए एक प्रटेक्टिव एंटी-ऑक्सिडेंट का काम करता है.

2. हड्डियां मजबूत करे--------> को स्वस्थ रखने के लिए भी आलू काफी फायदेमंद माना जाता है. आलू मैग्नीशियम का काफी अच्छा स्रोत होता है, जिसे हड्डियों के लिए जरूरी पोषक तत्वों में गिना जाता है.

3. एंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर--------->एक स्टडी में सामने आया था कि, आलू में कैरोटीनॉयड्स, फ्लेवनॉयजड्स और फिनोलिक एसिड जैसे एंटी-ऑक्सिडेंट्स होते हैं जो शरीर से फ्री रैडिकल्स को बाहर निकालने में मदद कर सकते हैं. इससे कैसंर और हार्ट डिजीज जैसी गंभीर बीमारियां दूर करने में मदद मिल सकती है.

4. याददाश्त बढ़ाने में--------->आलू कमजोर याददाश्त को ठीक करने में मदद कर सकता है और मूड में भी सुधार करता है. इसमें मौजूद कोलिन नाम का पोषक तत्व के कारण याददाश्त बेहतर हो सकती है. इसके अलावा यह दिमागी विकास में भी मददगार हो सकता है

5. ब्लड प्रेशर कंट्रोल करने में--------->आलू ब्लड प्रेशर लेवल को सही तरह से मेनटेन करने में मदद करते हैं. लेकिन, इसके लिए जरूरी है कि आलू की हेल्दी रेसिपी बनाकर खाई जाए. ऐसा न हो कि आलू के फायदे जानकर आप फ्राइज़ और स्नैक्स खाने शुरू कर दें. आलू में क्लोरोजेनिट एसिड और एंथोसियानिन्स होता है जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद कर सकता है.

एक बात जो बहुत महत्वपूर्ण है, वह यह कि आलू के हरे भाग को भूलकर भी नहीं खाना चाहिए. यह एक विषाक्त पदार्थ के प्रभाव से होता है.

जानें आलू के ये भी फायदे

1. आलू का इस्तेमाल चोट या घाव लगने पर किया जाता है. कई बार चोट लगने पर नील पड़ जाता है. इस पर आलू पीसकर लगाने से फायदा होता है.

2. झुर्रियों को कम करने के लिए भी आलू का इस्तेमाल किया जाता है. झुर्रियों वाली जगह पर आलू को पीसकर लगाना फायदेमंद होता है.

3. विभिन्न प्रकार के त्वचीय रोगों में भी आलू का इस्तेमाल करना फायदेमंद होता है. संक्रमण को दूर करने के लिए भी इसके रस का इस्तेमाल किया जाता है.


4. भूने हुए आलू के सेवन से कब्ज की समस्या में फायदा मिलता है.

5. अगर आपको डार्क सर्कल की समस्या है तो आंखों के नीचे आलू का पेस्ट या रस लगाने से फायदा होता है.


आलू को छिलका सहित खाएंगे तो होंगे ये फायदे

- अगर आप आयरन की कमी से जूझ रहे हैं तो बाकी सब्ज‍ियों के साथ आलू के छिलके खाना बहुत फायदेमंद हो सकता है. आलू के छिलके में आयरन की अच्छी मात्रा होती है जिससे एनीमिया होने का खतरा कम हो जाता है.


बालों के लिए फायदेमंद है आलू

इतना ही नहीं आलू में आयरन, ज़िंक, पोटेशियम और कैल्शियम जैसे कई मिनरल्स होते हैं जिससे बालों का गिरना कम होता है और बाल बढ़ते हैं।

 घरेलू पोटेटो हेयर मास्क में विटामिन ए, बी और सी होती है, जिससे ये खोपड़ी में जमे तेल को हटाकर इसे साफ करते हैं, परतदार डैंड्रफ को हटाते हैं, रॉम छिद्रों को खोलते हैं और नए बालों के रोमों को बढ़ाते हैं।


आलू में मौजूद स्टार्च एक प्राकृतिक कलरेंट के रूप में काम करता है, यह ना केवल बालों को सफ़ेद होने से रोकता है बल्कि यह चमक भी प्रदान करता है। 


बालों के लिए आलू के फायदे – Hair Benefits of Potato in Hindi

आंतरिक स्वास्थ्य और त्वचा के साथ-साथ आलू बालों के लिए भी फायदेमंद होते हैं। नीचे जानिए बालों के लिए किस प्रकार करें आलू का इस्तेमाल।

1. गिरते बालों के लिए
अगर आप झड़ते बालों से परेशान हैं, तो आलू को प्रयोग में ला सकते हैं। आलू विटामिन-सी से समृद्ध होता है, जो झड़ते बालों की समस्या से निजात दिलाने का काम कर सकता हैं। नीचे जानिए बालों के लिए किस प्रकार करें आलू का प्रयोग।

कैसे करें इस्तेमाल :

आलू को छीलकर उसका रस निकाल लें।
फिर 2 बड़े चम्मच आलू के रस को 2 बड़े चम्मच एलोवेरा और 2 बड़े चम्मच शहद के साथ मिलाएं।
इस मिश्रण को बालों की जड़ों पर लगाएं और अपने स्कैल्प पर हल्के-हल्के हाथों से मालिश करें।
फिर बालों को शॉवर कैप से ढक लें और कुछ घंटों के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
अब अंत में बालों को शैंपू से धो लें।
2. सफेद बालों के लिए

असमय सफेद बालों के लिए भी आलू की भूमिका देखी जा सकती। आलू विटामिन बी-12, फोलेट और आयरन से समृद्ध होता है, जो असमय बालों की सफेदी को रोकने का काम कर सकता है। इन सबसे बना सप्लीमेंट भी बालों को मजबूत करने में मदद कर सकता है। नीचे जानिए कि सफेद बालों के लिए किस प्रकार करें आलू का प्रयोग।

कैसे करें इस्तेमाल :

आलू के छिलकों को पानी के एक पैन में उबाल लें।
उबलने के बाद पानी को एक गिलास में छान लें।
बालों को शैंपू करने के बाद आप आलू के पानी से बालों को धो सकते हैं।
सेहत, त्वचा और बालों के लिए आलू खाने के फायदे जानने के बाद नीचे जानिए आलू में मौजूद पौष्टिक तत्व।

आलू के पौष्टिक तत्व – Potato Nutritional Value in Hindi

पोषक तत्व मात्रा प्रति 100 ग्राम
पानी 79.25g
ऊर्जा 77kacl
प्रोटीन 2.05g
कार्बोहाइड्रेट 17.49
कुल लिपिड (वसा) 0.09g
फाइबर, कुल डाइटरी 2.1g
शुगर, कुल 0.82g
मिनरल्स
कैल्शियम 21mg
आयरन 0.81mg
मैग्नीशियम 23mg
फास्फोरस 57mg
पोटैशियम 425mg
सोडियम 6mg
जिंक 0.30mg
विटामिन
विटामिन सी 19.7mg
थियामिन 0.081mg
राइबोफ्लेविन 0.032mg
नियासिन 1.061mg
विटामिन-बी6 0.298mg
फोलेट, डीएफई 15µg
विटामिन-बी12 0.00µg
विटामिन ए, RAE 0µg
विटामिन ए IU 2IU
विटामिन ई (अल्फा-टोकोफेरॉल) 0.01mg
विटामिन-डी (डी 2 + डी 3) 0.0µg
विटामिन-डी 0IU
विटामिन-के (फाइलोक्विनोन) 2.0µg
लिपिड
फैटी एसिड, कुल सैचुरेटेड 0.021g
फैटी एसिड, कुल मोनोअनसैचुरेटेड 0.002g
फैटी एसिड, कुल पॉलीअनसैचुरेटेड 0.042g
फैटी एसिड, कुल ट्रांस 0.000g
कोलेस्ट्रॉल 0
आलू के फायदे जानने के बाद चलिए जान लेते हैं कि आलू का उपयोग किस प्रकार किया जा सकता है।

आलू के नुकसान – Side Effects of Potato in Hindi
इसमें कोई शक नहीं है कि आलू गुणकारी खाद्य पदार्थ है, लेकिन इसका अधिक सेवन निम्नलिखित समस्याओं का कारण बन सकता है :

आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होता है और कार्बोहाइड्रेट की अधिक मात्रा कैलोरी बढ़ा सकती है, जिससे मोटापे का सामना करना पड़ सकता है
आलू पोटैशियम से भी समृद्ध होता है और अधिक पोटैशियम का सेवन हाइपरकलेमिया (शरीर में उच्च पोटैशियम) का कारण बन सकता है। इससे उल्टी, छाती में दर्द, सांस लेने में तकलीफ और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं
आलू का अत्यधिक सेवन टाइप 2 डायबिटीज का कारण भी बन सकता है

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please dont any scam link in the comment box