Full-Width Version (true/false)

All about personal requirement related posts and you can also visit on YouTube name is mstshams

शुक्रवार, 17 जुलाई 2020

Balo ko majboot karne ke liye kya khaye: खाने-पीने की इन चीजों से बालों

पानी की मात्रा बढ़ाए




दिन में कम से कम 8- 10 ग्लास पानी भी पीएं, इससे बॉडी हाइड्रेट होगी और बालों को पोषण मिल सकेगा। बालों को हेल्दी व शाइनी बनाए रखने के लिए केमिकल प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से ज्यादा ध्यान अपनी डाइट का रखें। आपकी कुल कैलोरी का लगभग 20- 35 प्रतिशत भाग प्रोटीन से आना चाहिए। अगर आप रोज़ाना 2000 कैलोरी का सेवन करते हैं तो उसमें से 600 कैलोरी प्रोटीन से आनी चाहिए। प्रोटीन की ज़रूरत आपके वजन और कैलोरी पर भी निर्भर करती है।

बैलंस्ड डाइट बहुत जरूरी

बालों को हेल्दी रखने के लिए बैलंस्ड डाइट बहुत जरूरी है। ऐसा इसलिए, क्योंकि बालों को पोषण देने वाली ब्लड सप्लाई और डाइट से मिलने वाले न्यूट्रिएंट्स बालों की सेहत के लिए बहुत जरूरी हैं। बैलंस्ड डाइट नहीं लेने से विटामिन, मिनरल्स व एंटी-ऑक्सिडेंट्स की कमी हो जाती है और इसे सही डाइट से ही पूरा किया जा सकता है। इसलिए अपनी डाइट में हरी सब्ज़ियां, नट्स, फल, दही जैसी चीज़ें शामिल करें, जिनमें प्रोटीन, विटामिन और आयरन  की प्रचुर मात्रा रहती है। अगर आप नॉन वेजिटेरियन हों तो मीट  अंडे और फिश भी ले सकते हैं क्योंकि ये अमीनो एसिड्स के अच्छे सोर्स माने जाते हैं। 

पालकपालक में विटामिन सी, फोलेट, आयरन और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाया जा सकता है। पालक का जूस पीने या सब्जी के तौर पर इसका सेवन करने से न सिर्फ आपके घने और काले रहेंगे बल्कि डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा।

1. शकरकंद
शकरकंद में बीटा कैरोटीन और ऐंटी-ऑक्सिडेंट पाया जाता है। इससे आपके बाल काफी घने हो जाएंगे।

2. अखरोट
अखरोट में ओमेगा-3 फैटी ऐसिड, विटामिन-ई और बायोटीन नाम का प्रोटीन पाया जाता है। इस प्रोटीन से आपके बाल काले और घने बनेंगे।

3. गाजर
गाजर में मौजूद विटामिन-ई बालों के उगने, उन्हें काले करने और घने होने में बहुत मदद करता है। इसमें मौजूद विटामिन-सी की वजह से स्कैल्प में रक्त संचार ठीक से करता है, जिससे आपके बाल सफेद नहीं होते हैं।


4. अंडा
अंडे में प्रोटीन के अलावा आयरन, सल्फर, जिंक और सेलेनियम भी पाया जाता है। अंडा आपके बालों को झड़ने से बचाता है।


5. बादाम
बादाम में आयरन, कॉपर, फास्फोरस, विटमिन बी-1 और प्रोटीन पाया जाता है। बादाम के तेल में 2-3 चम्मच दूध मिलाकर बालों में लगाने से सिर की त्वचा के साथ-साथ बालों की जड़ों को मजबूत करता है।

6. केला
केले में शुगर, फाइबर, थाइमिन और फॉलिक ऐसिड के रूप में विटामिन ए और बी मौजूद होता है। नियमित तौर पर केला खाने से बाल काफी मजबूत होते हैं।


7. ओट्स
ओट्स में फाइबर के अलावा आयरन, जिंक और ओमेगा 6 फैटी ऐसिड पाया जाता है। ये बालों के विकास के लिए काफी जरूरी है। रोज सुबह नाश्ते में इनका इस्तेमाल किया जा सकता है।


8. खट्टे फल
 संतरा, अंगूर, नींबू जैसे खट्टे फलों का नियमित सेवन करने से आपके बाल मजबूत बनेंगे। बालों के लिए जामुन सबसे बेहतर माना गया है।


9. हरी सब्जियां व बीन्स
 जलकुंभी, गोभी, मैथी और भिंडी जैसी सब्जियां और बीन्स आपके बालों के लिए बहुत ही लाभकारी होती हैं। चवला फली, गंवार फली जैसी फलियां भी बालों के लिए काफी लाभदायक हैं।
 
10. दालें
 तुअर, मूंग, उड़द, मसूर जैसी दालों का सेवन करने से भी बाल मजबूत होते हैं। ध्यान रहे, ये दालें पॉलिश की हुई नहीं होनी चाहिए।
 
11 खरबूजा
खरबूजे में विटामिन 'सी' पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। यह बालों के साथ-साथ आंखों के लिए भी काफी अच्छा होता है।


12सैल्मन
सैल्मन मछली में ओमेगा 3 फैटी ऐसिड के साथ मिनरल्स पाए जाते हैं जो कि हमारे बालों को स्वस्थ बनाता है।


13ऑइस्टर
जिंक और प्रोटीन की कमी से आपके बाल झड़ने लगते हैं। ऑइस्टर आपके शरीर में जिंक और प्रोटीन की कमी को पूरा कर सकता है।

14सूरजमुखी के बीज
सूरजमुखी के बीज में विटामिन ई पाया जाता हैं, जोकि रक्त के प्रवाह को बढ़ाता हैं और इससे आपके बाल लंबे और रेशमी होंगे।


15.दही
दही में मौजूद प्रोटीन और विटामिन बी-5 से आपके बालों में मौजूद रूसी दूर हो जाती है। इतना ही नहीं, इसमें मौजूद तत्वों से आपके बाल भी मजबूत होते हैं।


16.मीठे आलू
इसमें मौजूद विटामिन ए और सी से बालों को मजबूती मिलती है और बालों के झड़ने में भी कमी आती है।


17.कद्दू
कद्दू में मौजूद आयरन से भी बालों को मजबूती मिलती है।


18.शिमला मिर्च
शिमला मिर्च विटामिन-सी से भरपूर होती है। लाल रक्त कोशिकाओं में आयरन की कमी न हो, इसके लिए बेहद जरूरी है कि आपको पर्याप्त विटामिन-सी मिलता रहे। इससे आपके बाल मजबूत रहेंगे।


कौन से विटामिन की कमी से बाल झड़ते है?

विटामिन सी इस बात को सुनिश्चित करने के लिए जरूरी होती है कि लाल रक्त कोशिकाओं में लौह की पर्याप्त मात्रा है. विटामिन सी की कमी की वजह बालों में रूखापन बढ़ जाता है और जल्दी टूटने लगते हैं.

बालों के लिए कौन सा विटामिन होता है?

विटामिन बी- हेल्दी हेयर ग्रोथ के लिए विटामिन बी भी बहुत जरूरी है. इसकी कमी ये बाल झड़ने लगते हैं. बचपन में विटामिन बी12 की कमी होने के कारण समय पहले ही बाल सफेद होने लगते हैं. विटामिन बी की कमी को पूरा करने के लिए अंडे, दूध, मीट, शेल्फिश का सेवन करना चाहिए.

बालों के लिए क्या जरूरी है?

बालों के लिए सोयाबीन, फूलगोभी, मूंगफली, पत्ता गोभी, जलकुंभी और शलजम आदि पदार्थों का उचित मात्रा में लगातार सेवन करना जरूरी है। इन सभी में गॉइट्रोजेन नामक रासायनिक पदार्थ पाया जाता है, जो थायरॉइड ग्रंथि द्वारा आयोडीन के अवशोषण को रोकता है।

क्या खाने से बाल नहीं झड़ते?

गाजर और शकरकंद भी बालों का झड़ना रोकते हैं। इनमें मौजूद विटामिन ए बालों की ग्रोथ में मदद करने के साथ-साथ उन्हें मजबूती देने में भी मदद करता है। ओट्स को अभी तक सिर्फ वजन घटाने के एक नुस्खे के तौर पर आपने इस्तेमाल किया होगा, लेकिन यह हेयर फॉल को रोकने में भी मददगार है।


बाल किसकी कमी से झड़ते हैं?


प्रोटीन की कमी के कारण झड़ते हैं बाल, स्किन भी होती है खराब
अगर शरीर में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन न हो तो मसल्स और हड्डियों के अलावा स्किन और बाल से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं... बालों का कमजोर होना, टूटना या झड़ना भी प्रोटीन की कमी को दर्शाता है।


बाल झड़ने के क्या कारण हैं?

कुछ बीमारियां जैसे डाइबटिज, ल्यूपस और थायराइड भी बाल गिरने का कारण हो सकते हैं. ओवर-एक्टिव और अंडर एक्टिव दोनों थायराइड में बाल गिरने लगते हैं. आहार में अपर्याप्त प्रोटीन या आयरन होने से भी आपको बालों के झड़ने की समस्‍या का सामना करना पड़ सकता है.


विटामिन ई बालों में कैसे लगाएं?

विटामिन-ई का इस्तेमाल अपने रोजाना लगाने वाले तेल में डाल कर सकते हैं. आप इसका प्रयोग बाल धोने से एक दिन पहले करें, इसके लिए आप नारियल तेल में विटामिन-ई के तेल को अच्छे से मिक्स करके अपने बालों में लगाएं और सुबह फिर शैम्पू कर लें.



बालों के लिए क्या खाना चाहिए?


बालों की ग्रोथ के लिए विमामिन सी की भी जरूरत होती है। इसके लिए आप ब्लैक्करन्ट, ब्लूबेरी, ब्रॉकली, अमरूद, कीवी, संतरा, पपिता, स्ट्राबेरी और मीठे आलू खाएं। ओमेगा-3 फेटी एसिड शरीर के लिए जरूरी फेट है, जो कि हमारा शरीर खुद से नहीं बना सकता।


बालों को पोषण कैसे दे?


अपनी डाइट में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाने से आपके बालों को लम्बा होने में सहयता मिलती है जैसे कि हरी सब्जियां, ताज़े फल, अंडा, मछली और योगर्ट आदि। तेल की मालिश- बालों को लम्बा व घना करने के लिए जरूरी है कि आप तेल से बालों की नियमित मालिश करें, तेल से बालों को पोषण मिलता है और वो जड़ों से मजबूत होते हैं।


क्या कैल्शियम की कमी से बाल झड़ते हैं?

-कैल्‍शियम की कमी होने पर हमारे नाखून बहुत कमजोर होकर टूटने लगते हैं। साथ ही, बाल भी झड़ने लगते हैं। -इस गंभीर समस्या की शुरुआत होने पर कमजोरी और थकान बढ़ने लगती है।

बालों का झड़ना कैसे रोकें?

बादाम के तेल में कई ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो बालों के गिरने की समस्या को दूर करते हैं. बादाम के तेल में प्याज का रस मिलाकर लगाने से बालों के गिरने की समस्या दूर हो जाती है. इसके इस्तेमाल से बाल घने, मुलायम और चमकदार बनते हैं. आप चाहें तो बादाम के तेल की जगह नारियल का तेल या फिर जैतून का तेल भी मिला सकते हैं

महिलाओं के बाल क्यों झड़ते हैं?

Hair Fall Causes: महिलाओं में बाल झड़ने के ये 5 कारण हर महिला को पता होना चाहिए!
आयरन की कमी ( Iron Deficiency)
वजन घटाना (Weight Loss) ...
उम्र (Age) ...
हाइपोथायरायडिज्म या हाइपरथायरायडिज्म (Hypothyroidism Or Hyperthyroidism) ...
बहुत ज्यादा स्टाइल ( Too Much Styling)


विटामिन ई कैप्सूल बालों में लगाने से क्या होता है?


इस कैप्सूल के और भी क्या-क्या फ़ायदे हैं और इसे कैसे इस्तेमाल करना है, इसे समझें... एंटीऑक्सीडेंट्स: विटामिन-ई बालों को एंटीऑक्सीडेंट प्रदान कर तनाव से पैदा होने वाले विषैले पदार्थों के असर को कम करता है। ... बालों को चमकदार बनाए: नियमित रूप से विटामिन-ई ऑयल लगाने से बालों की गहराई से कंडीशनिंग होती है।


विटामिन ई के क्या फायदे हैं?


विटामिन ई त्वचा की देखभाल करने और स्वस्थ रखने वाला विटामिन है। यह त्वचा को रूखेपन, झुर्रियों, समय से पहले बूढ़ा होने और सूरज की हानिकारक अल्ट्रावायलेट किरणों से बचाता है। यह लाल रक्त कणिकाओं के निर्माण में भी सहायता करता है।

विटामिन ए का अच्छा स्रोत क्या है?

स्रोत शरीर में विटामिन ए की कमी न होने के लिए चुकंदर, गाजर, पनीर, दूध, टमाटर, हरी सब्जियां, पीले रंग के फल खाने चाहिए। इसमें विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है, जो शरीर में इसकी पूर्ति करता है।


विटामिन बी कैसे मिलता है?


विटामिन बी12 केवल मांस, मछली, दूध और पनीर से ही प्राप्त होता है. यह न तो हरी सब्जियों में होता है, न फलों में, जैसा कि हमें प्राय: गलतफहमी रहती है. हां फॉलिक एसिड लगभग हर भोज्य पदार्थ में मौजूद होता है – सारी सब्जियों में और फलों में. मीट-मछली में भी यह पाया जाता है

विटामिन बी 12 खाद्य पदार्थ सूची शाकाहारी (Vitamin B Food)
विटामिन बी के लिए खाएं अंडे अंडे के पीले भाग में काफी सारा विटामिन B12 पाया जाता है।
दही ...
विटामिब बी की कमी दूर करें ओटमील ...
दूध ...
विटामिब बी डाइट है झींगा ...
सोया प्रोडक्ट ...
विटामिब बी स्तोत्र है चीज़


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Please dont any scam link in the comment box