आज के दौर में हम छोटी-छोटी बीमारियों के लिए डॉक्टरों की तरफ भागते हैं. हालांकि हमारे ज्यादातर पूर्वज छोटी-मोटी बीमारियों का इलाज घर में रखी चीजों के इस्तेमाल से दूर कर लेते थे. आज हम भी आपको घर में रखे मासलों में रखी बड़ी इलायची के फायदों बताने जा रहे हैं. जो आपके छोटी-मोटी बीमारियों को झट से दूर भगा देगी.
बड़ी इलायची के फायदे
1. बड़ी इलायची सांस लेने संबंधी बीमारियों को दूर रखने में मददगार होती है। अगर आपको अस्थमा, फेफड़े में संकुचन जैसी कोई समस्या है तो बड़ी इलायची का सेवन करना आपके लिए बहुत फायदेमंद होगा। सर्दी-खांसी में भी इसका इस्तेमाल आपको राहत देगा। भूनी इलायची आयुर्वेद में सर्दी खांसी के लिए कारगर ओौषधि मानी गई है।
2. 5-10 बूंद बड़ी इलायची तेल में मिश्री मिलाकर नियमित सेवन करने से सांसों के रोग में लाभ होता है।
3. विषाक्त पदार्थों को दूर करने के लिए भी बड़ी इलायची का इस्तेमाल करना फायदेमंद रहता है। हमारे शरीर में कई ऐसे विषाक्त पदार्थ बनते हैं जिनका बाहर निकलना बहुत जरूरी होता है। बड़ी इलायची इन विषाक्त पदार्थों को दूर निकालने का काम करती है।
4. अगर आपको अक्सर सिर दर्द की शिकायत रहती है तो बड़ी इलायची के तेल से मसाज करना फायदेमंद रहेगा।
5. अगर आपके मुंह से दुर्गंध आती है तो बड़ी इलायची चबाना एक अच्छा उपाय है। इसके अलावा मुंह के घावों को ठीक करने के लिए भी बड़ी इलायची को इस्तेमाल में लाया जा सकता है।
6. बड़ी इलायची में कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो कैंसर के खतरे को दूर रखने में सहायक होते हैं. इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सीडेंट्स कैंसर कोशिकाओं को विकसित नहीं होने देते.
7. बड़ी इलायची को पीसकर शहद में मिलाकर मुंह के छालों पर लगाने से मुंह के छाले ठीक होते हैं।
8.बड़ी इलायची और लौंग तेल को बराबर-बराबर मात्रा में लें। इसे दांतों पर मलने से दांत का दर्द ठीक होता है।
9. 4-5 बड़ी इलायची के फल को 400 मिली पानी में उबाल लें। इस काढ़ा से कुल्ला करने से दांत दर्द ठीक होता है।
10. बड़ी इलायची को पीसकर ललाट पर लेप करने से एवं बीजों को पीसकर सूंघने से सिरदर्द ठीक होता है।
11. बीज के काढ़े का कुल्ला एवं गरारा करने से दांत और मसूड़ों की तकलीफ ठीक होती है।
12. यदि मुंह में अधिक थूक आता हो या लार बहती हो तो बड़ी इलायची और सुपारी को बराबर-बराबर पीसकर मिला लें। इसे 1-2 ग्राम मात्रा में लेकर चूसते रहने से थूक कम बनता है और लार का बहना बंद हो जाता है।
13. 2-3 बड़ी इलायची के छिलकों को पीसकर खाने से दांत की बीमारियों तथा मुँह के सूजन में लाभ होता है।
14. एक कप पानी में दो बड़ी इलायची पीसकर उबालें। आधा बच जाने पर छानकर ठंडा होने दें। इसे पिलाने से हिचकी में तुरंत लाभ होता है।
15. दो ग्राम सौंफ के साथ बड़ी इलायची के 8-10 बीजों का सेवन करने से पाचन-शक्ति बढ़ती है।
16. अधिक केले खाने पर यदि अजीर्ण हो जाए तो 1-2 बड़ी इलायची खाने से पाचन ठीक हो जाता है।
17. बड़ी इलायची बीज के चूर्ण और सोंठ के चूर्ण को समान मात्रा में मिला लें। इसे 5 ग्राम मात्रा में सेवन करने से पाचन शक्ति बढ़ती है।
18. 5 ग्राम बड़ी इलायची चूर्ण को शहद के साथ मिलाकर खाने से पेट दर्द में लाभ होता है। 1-2 बड़ी इलायची के चूर्ण को दिन में तीन बार नियमित सेवन करने से पेट के दर्द में आराम होता है।
19. बड़ी इलायची के 5 ग्राम बीज चूर्ण को काले नमक के साथ सेवन करने से पेट दर्द और पेट की गैस में लाभ होता है।
20. एक ग्राम बड़ी इलायची बीज चूर्ण में 4 ग्राम मिश्री मिलाकर 1 ग्राम सुबह और शाम सेवन करने से गर्भवती स्त्री को भूख ना लगने की परेशानी में लाभ होता है।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें
Please dont any scam link in the comment box